आख़िरकार सुनील ग्रोवर को मिल गया निक जोनस का हमशक्ल, वायरल हुआ VIDEO

मनोरंजन जगत के स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल में शुमार किए जाते हैं। निक और प्रियंका की विश्वभर में फैन फॉलोइंग है। मगर क्या आप जानते हैं कि सुनील ग्रोवर ने निक जोनस के हमशक्ल को तलाश निकाला है। जी हां, उनके शो कानपुर वाले खुरानास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निक जोनस के हमशक्ल को देख सुनील ग्रोवर इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देता हैं कि आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक जोनस की भांति नजर आने वाला एक बच्चा सुनील ग्रोवर के शो में शिरकत करता है। बच्चे ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। निक की भांति बच्चे के भी ब्लॉन्ड हेयर हैं। निक जोनस की भांति नजर आने वाले बच्चे को देखकर सुनील ग्रोवर दंग रह जाते हैं। वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- अरे।।निक जोनस आया है। 

सुनील निक जोनस के हमशक्ल को मजाकिया अंदाज में प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बोलते हैं- मैं आने वाला था, मगर मेरा वीजा नहीं लगा। सुनील की इस बात पर फराह खान बीच में बोलती हैं- अरे स्कूल का बच्चा है। फराह की बात पर सुनील भी कमेंट करते हैं- अरे...तो वो कौन सा बड़ा है। फराह खान एवं सोनू सूद, जो शो का भाग होते हैं, वो निक के हमशक्ल को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं। वायरल वीडियो में निक जोनस के हमशक्ल को देखकर लोग भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- वो सच में निक जैसा नजर आ रहा है। एक दूसरे शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- प्रियंका मारेगी बहुत। एक और यूजर ने लिखा- सुनील ग्रोवर एपिक हैं।

बीच सड़क पर तिरंगा फहराने के बाद रुबीना ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा VIDEO

ये शख्स कर रहा है उर्फी जावेद को ब्लैकमेल, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

MMS लीक होने के बाद अब अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो आया सामने, हुई जमकर ट्रोल

Related News