'इज्जत' के लिए पिता ने कर दिया बेटी का क़त्ल, फिर किया अंतिम संस्कार...

जालना: महाराष्ट्र के जालना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को फांसी पर लटका दिया। इतना ही नहीं, उसने बेटी की अंत्येष्टि भी कर दी। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने अपराधी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जालना तहसील के एक गांव निवासी लड़की 3 दिन पहले घर से निकली थी। घर आई तो पता चला कि वो अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार के बेटे के साथ गई थी। दोनों का अफेयर चल रहा था तथा शादी करना चाहते थे।

वही इस बात से आग-बबूला हुए पिता ने बेटी को खेत में लगे एक वृक्ष से फांसी से लटका दिया। हत्या करने के पश्चात् उसने बेटी का अंतिम संस्कार भी किया। इस मामले में अपराधी के भाई ने भी उसकी सहायता की। बेटी की हत्या करने की खबर गांव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। इसी के चलते किसी ने पुलिस को खबर दे दी। चंदनजीरा पुलिस ने शिकायत पर अपराधी व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। वो इसी इरादे से घर से निकली थी, मगर किसी कारण वो शादी नहीं हो पाई। तत्पश्चात, वो घर लौट आई। बेटी के इस कदम से गुस्सा पिता और उसके चाचा ने हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोयिता मोंडल ने आरक्षण को लेकर कही यह बात

वायरल वीडियो पर मंत्री राजवर्धन सिंह की सफाई, कांग्रेस पर लगाया आरोप

हूरों के लिए मंदिर उड़ाना चाहता था मोहम्मद शरीक, पर कांग्रेस की नज़रों में वह 'आतंकी' नहीं

Related News