नोट बंदी: सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स बंद किए जाने और पुराने नोट्स को कुछ स्थानों पर चलाए जाने के निर्देशों में शिथिलता बरती गई है, जिसके अनुसार सरकार ने किसानों के लिए राहत प्रदान की है। जी हां, सरकार ने अपने निर्देशों में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि किसान 500 रूपए के पुराने नोट्स से सरकारी दुकानों से बीज खरीद सकेंगे। इस घोषणा से ऐसे किसानों को सुविधा हुई है जो गेहूं की बोवनी की तैयारी कर रहे थे।

सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए कुछ घोषणाऐं भी दी गई थीं। इसी तरह से सरकार द्वारा किसानों को फसल ऋण दिया गया है। किसान अपने खाते में से सप्ताह में 25 हजार रूपए का आहरण कर सकते हैं। किसानों को सरकार द्वारा की गई इस घोषणा से राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट बंद हो जाने के कारण किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहा था और ऐसे मेें उनकी बवाई और फसल को तैयार करने का कार्य प्रभावित हो रहा था। किसानों को सरकार ने चेक और कैशलैस इलेक्ट्राॅनिक सिस्टम के माध्यम से पेमेंट करने की सुविधा दी है।

नोटबंदी से किसानों के सामने संकट

नोटबंदी से सस्ता हुआ सब्जी का तड़का

नोटबंदी से अखबारों के दफ्तरों में लगे

Related News