कमजोर बनी हुई है पूर्व मुख्यमंत्री, एनडी तिवारी की हालत

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का स्वास्थ्य बेहद खराब है। उनकी हालत बेहद कमजोर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और आचार्य बालकृष्ण ने फोन पर एनडी तिवारी का हाल जाना और, हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हें, वेंटीलेटर पर रखा है।

एनडी तिवारी को लेकर,मैक्स चिकित्सालय में भर्ती नारायण दत्त तिवारी को ब्लडप्रेशर गिर जाने के कारण, रविवार की शाम वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनका रक्त दबाव अब काफी सामान्य है,हालांकि वे किसी को भी पहचान नहीं पा रहे हैं, एनडी तिवारी की हालत ऐसी है कि, उनके अधिकांश अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया।

उनकी आयु 92 वर्ष है। गौरतलब है कि, एनडी तिवारी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहने के ही साथ कई संवैधानिक पदों पर रहे हैं। उनका स्वास्थ अब नाजुक बना हुआ है। एनडी तिवारी कांग्रेस के एक कद्दावर नेता रहे हैं। उन्हें एक प्रमुख राजनीतिक शख्सियत माना जाता है। उन पर उनके ही पुत्र ने, न्यायालयीन वाद दायर कर दिया था, जिसमें एनडी तिवारी पर आरोप लगाया गया था कि, उन्हें जीवित पिता का अधिकार उस पुत्र को देना होगा।

बीजेपी का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू

पीएम मोदी के अगले कदम पर लगी सभी की निगाहें

बीजेपी का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान आज से

 

Related News