CM नीतीश के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मुख्यमंत्री बिहार के 5 शहरों में सूखे की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले थे। खराब मौसम की वजह से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। जहानाबाद, अरवल सहित अन्य जिलों में हवाई दौरा करने निकले थे। इस के चलते खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।

वही बिहार में कम वर्षा के कारण कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखे के हालातों का जायजा लेने हवाई दौरा पर निकले थे। नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग गया जिले में कराई गई है। कहा जा रहा है कि उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी साथ हैं हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

वही गया के कलेक्टर डॉ त्यागराजन ने कहा कि आपातकालीन लैंडिंग कहना उचित नहीं होगा। मौसम की खराबी के कारण गया में मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर को उतारा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखे की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे इस मौसम खराब होने के कारण उनके हैलीकॉप्टर गया में लैंड हुई है। बता दे कि सत्ता परिवर्तन के बाद से बिहार में सियासी हलचल मची हुई है।

'मैंने जानबूझकर सौरव गांगुली को चोटिल किया था..', शोएब अख्तर ने अब कबूली 1999 की बात

कोरोना, मंकिपॉक्स के बाद Tomato Flu ने बढ़ाई टेंशन, 5 साल से छोटे 82 बच्चे संक्रमित

'सौगात रॉय को जूते से पीटेंगे लोग..', TMC नेता के लिए दिलीप घोष का विवादित बयान

Related News