उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हुआ पथराव

चंडीगढ़। पंजाब के फाजिल्का गांव में कंधवाला हाजर खां में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के काफिले पर करीब 15 से 20 युवकों द्वारा पथराव किया गया। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर लोगों को चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल एक जनसभा में भी कुछ लोगों ने बाधा डालने का प्रयास किया।

दरअसल कुछ युवकों ने यहां पर टाॅयलेट बनवाने को लेकर राशि मिलने की बात कहकर हंगामा कर दिया। जब उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वापस जा रहे थे तो युवकों ने काफिले में चल रहे वाहनों पर पथराव कर दिया।

दरअसल अकाली सरपंच द्वारा आम आदमी पार्टी के लोगों पर कथित हमला करवाने का आरोप लगाया गया। कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के वाहन पर पथराव प्रारंभ कर दिया।

सर्वे का दावा : पंजाब, उत्तराखंड यूपी में बनेगी BJP सरकार

पंजाब में बढ़ी राजनीति सरगर्मी

Related News