CM की कुर्सी पर बैठे नजर आए एकनाथ शिंदे के बेटे! NCP का तंज- 'बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी'

मुंबई: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे की कुछ तस्वीरों के कारण नया विवाद आरम्भ हो गया है। तस्वीर में श्रीकांत शिंदे एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुर्सी के ठीक पीछे लगे बोर्ड पर लिखा है: महाराष्ट्र शासन मुख्यमंत्री।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का आरोप है कि एकनाथ शिंदे के बेटे सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, सीएम की अनुपस्थिति में उनके चिरंजीवी मुख्यमंत्री का दफ्तर संभालते हैं। ऐसा लगता है कि शिंदे पिता-पुत्र मुख्यमंत्री पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह कौन सा साम्राज्य है? बाप नंबरी होता है, बेटा दस नंबरी होता है, महाराष्ट्र यही अनुभव कर रहा है!” 

श्रीकांत ने इल्जामों को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी फोटो ठाणे मौजूद उनके निजी आवास पर ली गई थी न कि मुख्यमंत्री दफ्तर में। शुक्रवार शाम श्रीकांत ने आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए एक ट्वीट में लिखा, ”तस्वीर ठाणे मौजूद निजी निवास का है, जहां सालों से मैं और मेरे पिता लोगों की परेशानियों को सुनते आ रहे हैं। यह मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास या उनका सरकारी दफ्तर नहीं है।" वायरल तस्वीर में श्रीकांत हाथ में कुछ दस्तावेजों के साथ, अफसरों से घिरे एक दफ्तर में बैठे नजर आ रहे हैं।

'राजभर बस्ती में ही नहीं जा सकता ओपी राजभर..', क्या सुभासपा प्रमुख के बुरे दिन आ गए ?

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: शशि थरूर ने लिया नामांकन पत्र, आज से शुरू हुआ नॉमिनेशन

सीएम शिवराज का आलीराजपुर दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

Related News