प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहीं द्रौपदी मुर्मू, प्रथम चरण में मिले इतने वोट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में लगे अधिकारियों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं।

वहीं वोटों की गिनती के दौरान 15 वोट अवैध पाए गए हैं। कुल 748 वैध वोट पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को मिले हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते नज़र आ रहे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मूल्य 1,45,600 आंका गया है। इस प्रकार यशवंत सिन्हा को एक तिहाई से भी कम वोट मिले हैं। अगर, यही रुझान जारी रहता है तो फिर द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। 

उच्च सदन के जनरल सेक्रेटरी ने मतगणना के पहले राउंड के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अभी यह पहले राउंड के परिणाम हैं। अब राज्यों में विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि JMM, शिरोमणि अकाली दल, सुभासपा, शिवसेना, TDP, वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल सहित कई गैर NDA दलों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया था। ऐसे में अगले राउंड में विधायकों के मतों की गिनती में भी उन्हें बड़ी बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये कैसा सत्याग्रह ? सोनिया से पूछताछ के विरोध में गुंडई पर उतरे कांग्रेसी, सड़कों पर की आगज़नी

गुजरात में भी AAP का 'फ्री' का वादा, केजरीवाल बोले - सरकार बनते ही 3 महीने में...

जेपी नड्डा ने भाजपा की राज्य इकाइयों में प्रमुखो की नियुक्ति कीं

 

Related News