चैत्र पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, पूरी होगी हर मनोकामना

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि की बेहद अहमियत होती है। प्रत्येक महीने की पूर्णिमा का अपने आप में एक महत्व होता है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु की पूजा करने का विधान है। जो भी मनुष्य इस दिन व्रत रखता है उसकी इच्छाएं पूर्ण होती है। फिलहल चैत्र महीना चल रहा है। पंचांग के मुताबिक, चैत्र महीने के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को प्रातः 3 बजकर 25 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन यानी 24 अप्रैल को प्रातः 5 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसके चलते चैत्र महीने का स्नान दान 23 अप्रैल को किया जाएगा।    पूजा विधि:- चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें तथा फिर साफ-सुथरे कपड़े धारण कर लें। तत्पश्चात, चौकी पर कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी एवं प्रभु श्री विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। फिर विधि विधान से मां लक्ष्मी और प्रभु श्री विष्णु की पूजा करें। उनके विशेष मंत्र एवं स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाज देवी-देवता को उनके प्रिय भोग लगाए। इस भोग को प्रसाद के रूप में वितरित कर दें।

करें इन चीजों का दान:- - चैत्र पूर्णिमा पर सफेद कपड़ों का दान करने से चंद्र दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। - चैत्र पूर्णिमा के दिन सफेद मिठाई का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।  - इस दिन क्षमतानुसार वस्त्र, अन्न एवं धन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे है कई शुभ संयोग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

आखिर क्यों साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जन्मोत्सव?

23 या 24 अप्रैल... कब है हनुमान जन्मोत्सव?

Related News