ट्रंप सच नहीं बोलते है, वो केवल भ्रम फैलाते हैः हिलेरी

डलास : अमेरिका में व्हाइट हाउस तक पहुंचने की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्धंद्धी डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कहा है कि वो कभी भी सच नहीं बोलते। वो केवल कामकाजी वर्ग के साथ जुड़ाव का ढोंग कर रहे है। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप जिन नीतियों के पक्षधर है, वो उनके अमीर दोस्तों के लिए फायदेमंद है।

हिलेरी ने कहा लेकिन बाकी लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। डेट्राइट में एक सभा को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि ट्रंप ऐसा भ्रम फैला रहे है कि वो गरीबों के साथ है। दरअसल डेट्राइट को दुनिया भर में ऑटो क्षेत्र का राजधानी माना जाता है, जहां ट्रंप ने कहा था कि वो अमीरों व कारोबारियों को टैक्स में छूट देंगे।

हिलेरी ने इसी का जवाब देते हुए कहा कि वो अपने जैसे लोगों को खरबों की कटौती देना चाहते है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थय व पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले खर्च में कटौती करनी होगी। तीन दिन पहले ट्रंप ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी सोच पेश की थी। हिलेरी ने भी आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने और कामकाजी परिवारों को मदद देने की अपनी योजना बताई।

चुनाव से पहले ही ट्रंप ने हिलेरी से मानी हार

आईएसआईएस का फाउंडर कोई और नहीं बल्कि ओबामा हैः ट्रंप

Related News