VIDEO: सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा मूनवॉक करता ये डॉग

आज तक आप सभी ने कई वीडियो देखे होंगे जो जानवरों से जुड़े होंगे। कभी कुत्ते का वीडियो, कभी बिल्ली का तो कभी खरगोश का। आए दिन जानवरों से प्यार करने वाले लोग इंटरनेट पर उनकी फोटो, वीडियो देखते हुए अपना समय बिताते हैं। अब आज हम लेकर आए हैं एक ऐसा ही वीडियो। यह वीडियो बड़ा ही दिलचस्प है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में एक कुत्ता डांस कर रहा है और उसका डांस आपको हैरान कर सकता है।

इस समय सोशल मीडिया पर इस कुत्ते का वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में उसे डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको लोकप्रिय अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की याद आ जाएगी। वह अपने सिंगिंग से लेकर यूनिक डांसिंग स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। उनका पॉपुलर मूनवॉक भी आप सभी को याद ही होगा। अब तक कई बड़े बड़े डांसर से लेकर स्टार्स तक इसे कॉपी करने की कोशिश करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार इस कुत्ते ने उन्हें कॉपी करने की कोशिश की है।

इस वीडियो में कुत्ता मूनवॉक कर रहा है वह भी एकदम परफेक्ट तरिके से। इंस्टाग्राम पर कुत्ते के इस इंटरेस्टिंग वीडियो को memezar नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वैसे इस समय जो भी ये वीडियो देख रहा है वह दंग रह जा रहा है। अब लोग ना सिर्फ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है हमने ऐसा कही नहीं देखा।

रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'बेल बॉटम',अक्षय-वाणी का पोस्टर है वजह

कोरोना फ्री हुआ महाराष्ट्र का यह जिला, ठीक हुआ आखिरी मरीज

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आज, जानिए क्या है इसका महत्व और कैसे हुई शुरआत ?

Related News