लंदन में दिखी दीवाली की धूम, तैयारी में जुटे सभी लोग

लंदन: भारत में अक्टूबर नबंवर का समय त्योहारों का रहता है और इस वक्त सभी त्योहारों में व्यस्त होते हैं। देश सहित विदेशों में भी दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। जी हां इस समय लंदन में भी दीवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पारंपरि‍क पर‍िधानों में महि‍लाअों द्वारा हि‍ंदुस्‍तानी रंग बिखेरा जा रहा है। 

पाकिस्तान: चेहल्लुम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ​ही इंटरनेट सेवा हुई बंद

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के लोग दीवाली त्योहार की तैयार करने में जुट गए हैं। बता दें कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या है जो दीवाली को लेकर जमकर तैयारियां कर रही हैं और देश के सभी कोनों में दीपों के इस त्‍योहार का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा देश ही नहीं दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी इस त्योहार को मनाने के लिए लोग तैयारी में जुट गए हैं। 

अमेरिका के पार्क में 800 फ़ीट ऊंचाई से गिरकर भारतीय कपल की हुई मौत

   गौरतलब है कि दीवाली हिंदूओं में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध त्योहार है और इसे पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं मंगलवार को लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्री दीपावली सेलिब्रेशन का आयोजन किया। यहां बता दें कि लंदन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग हर साल दीपावली से पहले इस तरह का सेलिब्रेशन रखते हैं। 

खबरें और भी 

अमेरिका: सीमा पर शराणार्थियों को रोकने के लिए अमेरिका का बड़ा अभियान, 5000 से ज्यादा सैनिक तैनात

चीन बनाएगा दक्षिणी ध्रुव में पहला स्थायी हवाई अड्डा

स्टेच्यू आॅफ यूनिटी : कैसे बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा?

Related News