दिग्विजय ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो भड़क उठे सिंधिया, ओसामा-जाकिर का जिक्र कर बताया देशद्रोही

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर बुरी तरह घिर गए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी ने इसे उनका निजी बयान बताकर पल्ला झाड़ लिया है तो दूसरी ओर भाजपा को आक्रामक होने का अवसर प्राप्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश से ही आने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे भारत माता का अपमान एवं राष्ट्रविरोधी मानसिकता करार दिया है। कभी कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के साथी रहे सिंधिया ने यह भी याद दिलाया है कि आतंकी ओसामा के साथ कभी उन्होंने 'जी' लगाया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, 'आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी; जाकिर नायक के साथ मंच साझा करना; अपने भाषणों से निरंतर मातृशक्ति के प्रति असम्मान; दिग्विजय जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जिस भारतीय सेना कि कोशिशों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर प्रश्न उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया। क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?' इस ट्वीट के साथ भी सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को टैग किया है।

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे दिग्विजय सिंह ने जम्मू में पुलवामा हमले एवं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विवादित टिप्पणी की। तत्पश्चात, पार्टी ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जताए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है तथा आगे भी समर्थन करेगी।' इससे पहले दिन में जब दिग्विजय सिंह इस मुद्दे पर एक टेलीविज़न चैनल से बातचीत कर रहे थे उस समय भी जयराम रमेश बीच में आ गए तथा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को माइक से दूर कर दिया। अपनी टिप्पणियों से अक्सर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, मगर सबूत नहीं दिखाया। ये (भाजपा) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। इसके अतिरिक्त दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कश्मीर समस्या को जिंदा रखना चाहती है जिससे वोट के लिए और देश में नफरत फैलाने के लिए कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाई जा सकें। क्या आपने कभी किसी पीएम को किसी फिल्म का प्रचार करते देखा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर फाइल्स का प्रचार करने गए थे। 

आधी रात 2 बजे CM हिमंता बिस्वा सरमा ने की शाहरुख खान से बात, खुद बताई कॉल की कहानी

भगत सिंह कोश्यारी ने जताई राज्यपाल पद से हटने की इच्छा, मची सियासी हलचल

'PM ने नहीं मानी CRPF की बात', आखिर क्यों दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान?

Related News