'PM ने नहीं मानी CRPF की बात', आखिर क्यों दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान?
'PM ने नहीं मानी CRPF की बात', आखिर क्यों दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान?
Share:

भोपाल: एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए हमले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि हमारे CRPF के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। CRPF के अफसरों ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया था कि सभी सैनिकों को एयरलिफ्ट किया जाए, मगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं माने। ऐसी चूक कैसे हो गई?

आगे दिग्विजय ने कहा कि आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, मगर सबूत नहीं दिखाया। ये (भाजपा) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। इसके अतिरिक्त दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कश्मीर समस्या को जिंदा रखना चाहती है जिससे वोट के लिए और देश में नफरत फैलाने के लिए कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाई जा सकें। क्या आपने कभी किसी पीएम को किसी फिल्म का प्रचार करते देखा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर फाइल्स का प्रचार करने गए थे। 

दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में भाजपा की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक भाजपा नेता हैं जिन्होंने राहुल गांधी के बारे में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी गए, मगर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि नहीं दी। हमने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें एवं वीडियो जारी कर उनके झूठ का पर्दाफाश किया। हमने भाजपा को बेनकाब किया। भाजपा झूठ फैलाने में माहिर है। कांग्रेस नेता इतने में ही नहीं रुके। केंद्र की भाजपा सरकार पर निरंतर हमलावर आगे दिग्विजय ने कहा कि अब ये कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में हैं। ब्रिटिश शासन और इस्लामिक शासन के चलते हिंदू कभी खतरे में नहीं थे। अब हिन्दू कैसे खतरे में हैं? वे (भाजपा) केवल वोट के लिए धर्म बेचना जानते हैं।

'नौकरी से लेकर शादी तक...', राहुल गांधी ने खुद को लेकर खोले ये बड़े राज

अदालत पहुंची कुश्ती की लड़ाई, पहलवानों के खिलाफ बृजभूषण सिंह के सहयोगी ने दायर की याचिका

पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी जुटे CM मान, मुंबई के कारोबारियों को देंगे निवेश के लिए न्योता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -