यहां होली के दिन मनाया जाता है चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन...

नई दिल्ली: हमारा देश विविधताओं और अनेकों संस्कृति से परिपूर्ण है और इसका उदाहरण इसी बात से देखने को मिलता है कि होली का त्‍योहार देश के कई प्रदेशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। वैसे तो यह पौराणिक मान्‍यताओं का पर्व है, किन्तु सभी प्रदेशों की परंपराओं के मुताबिक इस त्‍योहार को मनाए जाने का प्रचलन है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग प्रदेशों में कैसे मनाई जाती है होली…

  हरियाणा की होली अपने शरारती अंदाज को लेकर देश भर में पहचानी जाती है। यहां धुलेंडी पर देवरों द्वारा भाभी को तंग करने की परंपरा है। यहां देवर भाभी को रंगने का प्रयास करते हैं और भाभी देवर पर लाठियां बरसाती हैं।

राजस्‍थान और ब्रज की होली में बहुत समानताएं देखने को मिलती हैं। यहां होली सूखे रंग और गुलाल से खेली जाती है और लाठियां भी बरसाई जाती हैं।

बंगाल में होली को चैतन्‍य महाप्रभु के जन्‍मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे डोल यात्रा और डोल महोत्‍सव के नाम से भी पहचाना जाता है। राधा-कृष्‍ण की मूर्तियां को रथ पर बिठाकर यात्रा निकालते हैं और रथ के आगे महिलाएं नृत्‍य करती हुई चलती हैं।

देश के पूर्वी क्षेत्रों और बिहार में होली को फाग उत्‍सव के नाम से पहचाना जाता है। यहां कई वजह पर कीचड़ होली और प्रख्‍यात कुर्ता फाड़ होली खेली जाती है।

खबरें और भी:-

होली के ख़ास मौके पर यूपी में चलेंगी 4000 स्पेशल बसें

होली पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रचलित है होली की यह कथा, जरूर पढ़े एक बार

 

Related News