हर साल देवशयनी एकादशी आती है जिसे देव प्रबोधिनी एकादशी के समान पवित्र माना जाता है. ऐसे में आप सभी को बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है और इस साल यह एकदशी 1 जुलाई 2020 को है. आप सभी को यह भी बता दें कि देवशयनी एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से ही हो जाती है. इसी के साथ दशमी तिथि की रात के भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए. अब उसके बाद अगले दिन सुबह उठकर दैनिक कार्यों से निवृत होकर व्रत का संकल्प करना चाहिए। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि अनुसार मंत्र, जिनके जाप आप कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं. राशि अनुसार शुभ मंत्र : मेष- मंत्र- ॐ अं वासुदेवाय नम: वृषभ- मंत्र- ॐ आं संकर्षणाय नम: मिथुन - मंत्र- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम: कर्क- मंत्र- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: सिंह- मंत्र- ॐ नारायणाय नम: कन्या- मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: तुला- मंत्र- ॐ नमो नारायण. श्री मन नारायण नारायण हरि हरि. वृश्चिक- मंत्र- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे. हे नाथ नारायण वासुदेवाय.. धनु- मंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे. वासुदेवाय धीमहि. तन्नो विष्णु प्रचोदयात्.. मकर- मंत्र- शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं वंदे विष्‍णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्.. कुंभ- मंत्र- त्वमेव माता, च पिता त्वमेव त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव त्वमेव विद्या च द्रविडम त्वमेव त्वमेव सर्वम मम देव देव मीन- मंत्र- ॐ विष्णवे नम: का जाप करें. अगर आप इन मन्त्रों का जाप करते हैं तो आपके सभी काम बन जाएंगे. 36 शुभ योगों के साथ आ रहा है सावन का पवित्र महीना यहाँ जानिए साल 2020 के सावन सोमवार व्रत की तिथियां 6 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना, जानिए धार्मिक महत्व