बच्चे के दांत निकलने पर हो रहा है दर्द तो छुटकारा दिलाने के करें यह उपाय

बच्चे के छ: माह का होते ही सबसे पहले बच्चों के दूध के दांत या कच्चे दांत निकलने शुरू हो जाते हैं। वहीं इसके कुछ सालों बाद उन्हें पक्के दांत और दाढ़ निकलना शुरू होती है। यही बच्चों को खाना चबाने में मदद करती है। जैसे ही बच्चों में यह पीछे के दांत या फिर दाढ़ निकलना शुरू होती है तो उन्हें शुरू के कुछ दिनों में काफी दर्द होता है। इस दर्द से वह पूरे घर को सिर पर उठाए रखते हैं। हालाँकि इस दर्द से राहत दिलाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चे को दांत निकलने वाले दर्द से राहत कैसे दिलवाये- जब बच्चों के दांत आते हैं तो कुछ बच्चों को ज्यादा दर्द नहीं होता। हालाँकि कुछ बच्चों को काफी ज्यादा दर्द होता है और वह किसी भी समय रोने से चुप ही नहीं होते। ऐसे में इस स्थिति में आप उनके मसूड़ों को एक मुलायम कपड़े या साफ उंगली से मसल सकती हैं। इसके अलावा उनके मसूड़ों पर एक ठंडी चम्मच रख सकती हैं। इसी के साथ रबर की टीथिंग रिंग्स का प्रयोग कर सकती हैं।

अगर दो साल के बच्चे को निकल रहे हैं दांत, तो क्या सावधानियां बरते- * बच्चे के मुंह को हर बार फीड करवा के अच्छे से पोंछ दें। ऐसा करने से उस स्थान पर बैक्टीरिया इक्कठे न हो पाएं और टूथ डीके या दांत टूटने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़ सके। * इस दौरान उनके दांतों को साफ करने के लिए एक बहुत सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें और दांतों की सभी साइड में गोल गोल ब्रश घुमा कर उनके दांत साफ करें। * इस दौरान आगे और पीछे की दिशा में ब्रश न करें। ऐसा करने से उनके मसूड़ों में काफी दर्द हो सकता है। * अगर बच्चा तीन साल से कम उम्र का है तो टूथ पेस्ट केवल एक मटर या अनाज के दाने की मात्रा में ही ले। इसके लिए फ्लूरोइड टूथ पेस्ट इस स्थिति में अच्छा विकल्प रहेगा।

प्रेगनेंसी में बार-बार बन रही कब्ज तो अपनाए यह घरेलू नुस्खे

नाखून से नहीं जा रहे हेयर कलर या मेहंदी के दाग तो हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ स्क्रिप्ट की शुरुआत में शामिल था स्टैन ली का कैमियो, जानिए क्यों हटाया गया...?

 

Related News