चैत्र नवरात्रि का 22 मार्च से शुंभारंभ हो गया है। वही आज चैत्र नवरात्र का सातवाँ दिन है, इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन मां दुर्गा अपने शक्तियों के साथ नरकासुर को मारती हैं तथा इस तरह से सत्य की जीत का प्रतीक होती हैं। मां कालरात्रि की पूजा में भयंकर रूप वाली मां को चारों तरफ से दीप जलाए जाते हैं जिससे उनकी त्वचा को साफ दिखाई दे। मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं मां कालरात्रि के मंत्र, स्तोत्र और कवच के बारे में... माँ कालरात्रि का उपासना मंत्र:- एकवेणी जपाकर्णपुरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यशरीरिणी॥ वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिभर्यङ्करी ॥ माँ कालरात्रि का ध्यान:- करालवदनां घोरांमुक्तकेशीं चतुर्भुताम्। कालरात्रिंकरालिंका दिव्यांविद्युत्माला विभूषिताम्॥ दिव्य लौहवज्रखड्ग वामाघो‌र्ध्वकराम्बुजाम्। अभयंवरदांचैवदक्षिणोध्र्वाघ:पाणिकाम्॥ महामेघप्रभांश्यामांतथा चैपगर्दभारूढां। घोरदंष्टाकारालास्यांपीनोन्नतपयोधराम्॥ सुख प्रसन्न वदनास्मेरानसरोरूहाम्। एवं संचियन्तयेत्कालरात्रिंसर्वकामसमृद्धिधदाम्॥ माँ कालरात्रि का स्तोत्र:- हीं कालरात्रि श्रींकराली चक्लींकल्याणी कलावती। कालमाताकलिदर्पध्नीकमदींशकृपन्विता॥ कामबीजजपान्दाकमबीजस्वरूपिणी। कुमतिघन्कुलीनार्तिनशिनीकुल कामिनी॥ क्लींहीं श्रींमंत्रवर्णेनकालकण्टकघातिनी। कृपामयीकृपाधाराकृपापाराकृपागमा॥ माँ कालरात्रि का कवच:- ॐ क्लींमें हदयंपातुपादौश्रींकालरात्रि। ललाटेसततंपातुदुष्टग्रहनिवारिणी॥ रसनांपातुकौमारी भैरवी चक्षुणोर्मम कहौपृष्ठेमहेशानीकर्णोशंकरभामिनी। वद्यजतानितुस्थानाभियानिचकवचेनहि। तानिसर्वाणिमें देवी सततंपातुस्तम्भिनी॥ माँ कालरात्रि मंत्र जप:- ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।। माँ कालरात्रि साधना मंत्र:- धां धीं धूं धूर्जटे: पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि शां शीं शूं मे शुभं कुरु।। माँ कालरात्रि बीज मंत्र ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ( तीन, सात या ग्यारह माला करें) इस देवी के आगे पाकिस्तान के गिराए हजारों बम भी हो गए थे बेअसर, चमत्कार देख झुक गया था पाकिस्तानी ब्रिगेडियर रमजान में ब्रश करने से टूट जाता है रोजा? यहाँ जानिए इस सवाल का जवाब 'ईसाई धर्म अपना लो, एक लाख रूपये मिलेंगे', गिरफ्तार हुआ धर्म परिवर्तन का लालच देने वाला युवक