दिल्ली पुलिस के काॅन्स्टेबल ने सर्विस रिवाॅल्वर से चलाई गोली

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस के एक काॅन्स्टेबल ने सर्विस रिवाॅल्वर से गोली चला दी। गोली लगने से काॅन्स्टेबल गंभीररूप से घायल हो गया। उसे राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

काॅन्स्टेबल की पहचान परविंदर 32 वर्ष के तौर पर हुई है। वह यातायात इकाई में पदस्थ है। परविंदर मूलरूप से हरियाणा के भिवानी का निवासी है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर  काॅन्स्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया।

घायल काॅन्स्टेबल को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस जाॅंच में जुटी है कि यह आत्महत्या के प्रयास का मामला है या अन्य कोई और घटनाक्रम हुआ था।

पुलिस ने की एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर की छापेमार कार्यवाही

जीएसटी परिषद का अधीक्षक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

 

 

Related News