कैसे थमेगा CAA-NRC पर मचा घमासान ? दिल्ली के पूर्व LG ने बताया समाधान

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल (LG) नजीब जंग ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में सुधार की आवश्यकता है। इस अधिनियम में मुस्लिमों को भी शामिल किया जाना चाहिए या अन्य जो मजहब हैं उनको हटाया जाए। इसमें मुस्लिमों को शामिल करते ही मुद्दा समाप्त हो जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग यहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर रहे थे। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वाइंस चांसलर के पद पर रह चुके नजीब जंग ने कहा कि सरकार को CAA में संशोधन करना चाहिए। इसमें मुस्लिमों को भी जोड़ा जाना चाहिए। नजीब जंग ने कहा कि, इस मुद्दे (CAA) पर चर्चा होनी चाहिए तभी इसका कोई निराकरण निकलेगा। 

उन्होंने बातचीत कि वकालत करते हुए कहा कि जब हम बात ही नहीं करेंगे तो समस्या का समाधान कैसे निकलेगा? कब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा? अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, दुकानें बंद हैं, बसें नहीं चल पा रही हैं और भारी नुकसान हुआ जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

IMF से आई बुरी खबर, देश की GDP को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, आसमान पर पहुँचने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

यूनिटेक बायर्स केस: यूनिटेक को टेक ओवर करेगी केंद्र सरकार, नियुक्त किए जाएंगे नए CMD

 

 

Related News