तबलही मरकज मामला: अब नहीं बचेगा मौलाना साद, पुलिस ने पता चला ठिकाना

नई दिल्ली: तबलीगी मरकज के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद की लोकेशन राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके के जाकिर नगर बताई जा रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच का कहना है कि उसके पास भी यह सूचना आई है और वह इसकी पुष्टि  करा रही है। यदि मौलाना वहां मिल गए तो उन पर नज़र रखी जाएगी। क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद उनसे सवाल जवाब शुरू कर दिए जाएंगे।

जांच एजेंसी की टीम बुधवार को एक बार फिर मरकज के अंदर पहुंची, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। टीम ने मरकज के अंदर बहुत देर तक छानबीन की। इस दौरान लोकल पुलिस की भी सहायता ली गई। दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 669 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की जान जा चुकी है। निजामुद्दीन स्थित मरकज के मौलाना 31 मार्च को मामला दर्ज होने के बाद से दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शामली स्थित उनके पैतृक आवास कांघला से लेकर सहारनपुर स्थित उनके ससुराल तक पुलिस ने छापेमारी की थी।

दिल्ली में निजामुद्दीन और जाकिर नगर के घर पर भी उनकी खोज की गई थी। किन्तु वह जांच एजेंसी के हाथ नहीं लगे। इस मामले में आरोपी बनाए गए उनके छह साथियों के सम्बन्ध में भी पुलिस को कुछ पता नहीं लग सका है। मौलाना साद की लोकेशन अब जाकिर नगर में किसी संबंधी के घर की बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच के अफसरों का कहना है कि वह इसे पुख्ता कर रहे हैं, जिसके बाद उन पर नज़र रखी जाएगी।

अमेरिका ने ढूंढा कोरोना संक्रमण रोकने का नया वैक्सीन

लॉकडाउन : आर्थिक विकास दर लुढ़ककर 1.6 फीसद आने की संभावना

लॉकडाउन : इन स्टेप्स को फॉलों करके आसानी से बदल सकते हैं Voter ID

 

Related News