वाशिंगटन : भारत में दिल्ली ऐसा शहर है जो कामकाजी महिलाओं के लिये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में आये दिन महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के बाद यह खुलासा एक सर्वे में किया गया है। सर्वे का कार्य अमेरिका के सेंटर फाॅर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की ओर से किया गया। सर्वे की रिपोर्ट में दिल्ली को जहां कामकाजी महिलाओं के लिये असुरक्षित बताया गया है वहीं सिक्किम को महिलाओं के लिये सर्वाधिक सुरक्षित बताया गया। सर्वे रिपोर्ट को तैयार करने में नाथन एसोसिएशन ने भी सहयोग दिया है। बताया गया है कि दिल्ली में कामकाजी महिलाओं को घर से बाहर निकलते ही किसी भी तरह का अपराध होने का डर सताने लगता है। इसके अलावा महिलाओं को यदि पुलिस मदद की आवश्यकता भी पड़ती है तो समय पर मदद नहीं मिलती है और इसके चलते महिला अपराधियों का शिकार हो जाती है। रिपोर्ट में सिक्किम को कामकाजी महिलाओं के लिये सुरक्षित बताते हुये वहां की कानून व्यवस्था की भी तारीफ की गई है। गुवाहाटी से दिल्ली तक ट्राॅली बैग में भेज रहा था