कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार से बेहाल दिल्ली, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

नई दिल्ली: देश की राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत है। वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई जो कि पिछले दो दिनों से गंभीर श्रेणी में थी। केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर 390 रिकॉर्ड की गई।

फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा में यह क्रमश: 387, 343, 370, 364, 391 दर्ज की गई है। पालम में दृश्यता का स्तर 400 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सफदरजंग में विजिबिलिटी का स्तर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 600 मीटर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आकाश साफ रहने और शनिवार सुबह को सामान्य कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

वहीं शनिवार सुबह तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। नई दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने के हुए कई प्रयास, देश के उत्थान में पहले से ज्यादा नारी का सशक्त रूप आएगा नजर

राजस्व सचिव की होगी बैठ, GST प्रणाली को धोखाधड़ी की चुनौतियों से बचने की करेंगे कोशिश

NHAI के कलेक्शन में दिक्कत का लगा पता, FASTag का फायदा कलेक्शन में दिखने लगा

Related News