गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार शाम कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के पश्चात् गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल:- सुरजीत सिंह बरनाला - 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003     सुदर्शन अग्रवाल -  08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007 बनवारी लाल जोशी - 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009 मार्गरेट अल्वा - 06 अगस्त 2009 - 14 मई 2012 अज़ीज़ कुरैशी - 15 मई 2012    -  08 जनवरी 2015 कृष्ण कांत पॉल - 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018     बेबी रानी मौर्य - 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात भारी वर्षा हुई। इससे देहरादून में जलभराव की दिक्कत हो गई तथा रायपुर-थानो रास्ते पर मलबा आ गया। देर रात्रि बंजारावाला चानचल मुस्लिम बस्ती की नहर में एक कार बहकर आ गई। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात्रि से हो रही वर्षा शुक्रवार प्रातः रुकी। हरिद्वार में फिलहाल मौसम साफ है। वहीं रुद्रप्रयाग शहर में भी रातभर भारी वर्षा हुई। यहां कई कस्बों के गांवों में जन-जीवन पर भारी असर पड़ा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में मलबा आने से रुक गया है। 

बेटों के नाम पर ट्रोल होने पर सैफ ने कही यह बात

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से मचा हड़कंप, नदी में गिरी JCB, कई मार्ग हुए अवरुद्ध

पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा खास आयोजन, नरेंद्र मोदी के राजनीति में होंगे 20 वर्ष पूरे

Related News