दीपिका के सवाल का रणवीर ने दिया ऐसा जवाब की फैंस बोले- पत्नी से डरने वाला व्यक्ति...

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह अक्सर प्रशंसकों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से जुड़ने का प्रयास करते हैं। इस बार भी रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम के माध्यम से आस्क मी एनिथिंग सेशन के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का प्रयास किया। रणवीर सिंह के प्रशंसक तथा कई बॉलीवुड स्टार्स ने एक्टर से जुड़े कई इंट्रेस्टिंग प्रश्न इस सेशन के चलते पूछे। 

हालांकि, सबसे अधिक अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया रणवीर सिंह की वाईफ तथा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सवाल ने। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जो प्रश्न रणवीर से पूछा तथा फिर उसका उत्तर जो एक्टर ने दिया, उसे पढ़कर प्रशंसक रणवीर की बहुत टांग खिंचाई कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने बेहद ही सरल शब्दों में अपनी पति से पूछना चाहा कि वह कब घर आ रहे हैं। दीपिका ने लिखा- तुम कब तक घर आ रहे हो? रणवीर ने भी दीपिका के इस प्रश्न को इग्नोर नहीं किया।

वही दीपिका के इस प्रश्न पर उत्तर देते हुए रणवीर ने लिखा- खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं। दीपिका के साथ हुए अपने इस प्रश्न उत्तर का स्क्रीनशॉट रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐड किया है, जो अब बहुत वायरल भी हो रहा है। रणवीर सिंह के कुछ प्रशंसक उन्हें बीवी से डरने वाला शख्स भी बता रहे हैं। हालांकि, ये मियां बीवी की आपसी निवि चर्चा है, लोगों को इस पर अधिक तर्क नहीं लगाना चाहिए।

रणवीर सिंह ने शेयर की ऐसी तस्वीर की ख़ुशी से झूम उठे यूजर, बोले- भाई ऐसे रहने में क्या जाता है

ईशा कोप्पिकर की वो बेहतरीन फ़िल्में जिन्होंने दर्शकों के दिल पर छोड़ी गहरी छाप

मनी लॉन्डरिंग: जैकलीन फर्नांडिस को ED के समक्ष पेश होने के आदेश, तिहाड़ जेल से आते थे तोहफे

Related News