टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय के लिए दर्शकों से बहुत वाहवाही बटोरी है। देबिना ने यूं तो अपने करियर का आरम्भ फिल्मों से किया था, मगर उन्हें सफलता छोटे पर्दे से ही मिली। विशेष तौर पर 'रामायण' की सीता बनकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं। आइए आज देबिना के जन्मदिन के अवसर पर बताते है उनसे जुड़े कुछ किस्से... बहुत से लोगों काे लगता है कि गुरमीत एवं देबीना के बीच प्यार धारावाहिक 'रामायण' के सेट पर पनपा था, मगर सच्चाई तो यह है कि वे इससे पहले से ही एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे। स्वयं गुरमीत ने यह खुलासा किया था। देबीना को 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए भी गुरमीत ने ही बोला था। खुशकिस्मती से उन्हें इसके लिए चुन भी लिया गया। गुरमीत-देबीना की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वे 19 वर्ष के थे। 2006 में दोनों एक प्रतियोगिता के लिए मुंबई आए थे। इसके लिए भारत से तकरीबन 15 लड़कियों का चयन हुआ था, जिनमें से एक देबिना थीं। यहीं से उनकी गुरमीत से मित्रता हुई थी। उस समय मजाक में गुरमीत ने देबीना से बोला था कि वह अपने पिता से कहेंगे कि वह उनकी जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं तथा आखिरकार देबिना ही उनकी हमसफर बनीं। दोनों की मित्रता आहिस्ता-आहिस्ता प्यार में तब्दील हुई। 'रामायण' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ चुका था। शो में जहां गुरमीत ने प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई, वहीं देबिना ने माता सीता का किरदार निभाया था। गुरमीत-देबिना ने एक दूसरे को पाने के लिए कई समस्याओं का सामना किया। एक ओर जहां देबिना बंगाल से हैं, वहीं गुरमीत बिहार के रहने वाले हैं। दोनो एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, मगर उनके घरवाले तैयार नहीं थे। गुरमीत-देबिना एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लिहाजा उन्होंने 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी में उनके बेहद नजदीकी दोस्त ही उपस्थित थे। उन्होंने 2 वर्षों तक अपनी शादी को छिपाए रखा तथा इसकी खबर अपने परिवार तक को भी नहीं लगने दी। जब घरवाले मान गए तो 2 वर्ष पश्चात् यानी 2011 में दोनों फिर परिवार के सामने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे। उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, खुद एक्ट्रेस ने दी खबर 'एक साल तक हर ऑडिशन में होती रही थी रिजेक्ट', अक्षरा का छलका दर्द फिर बंद हो जाएगा 'द कपिल शर्मा शो'! जानिए वजह