Dadasaheb Phalke Awards: जानिए किस सेलेब और फिल्म को मिला कौन-सा अवार्ड्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

मुंबई में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 रविवार को आयोजित किए गए। वहीं इस आयोजन में आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सहित तमाम बड़े सितारों ने इसमें भाग लिया। आप सभी को बता दें कि फिल्म महोत्सव पुष्पा का जलवा रहा तो शेरशाह (सर्वश्रेष्ठ फिल्म), रणवीर सिंह (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता), कृति सनोन (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) का अवार्ड मिला। आप सभी को बता दें कि मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अहान शेट्टी, सतीश कौशिक और सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुए। आप सभी को बता दें किइस दौरान लकी अली ने अपने सदाबहार गाने 'ओ सनम' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान नीले रंग की साड़ी पहनकर आई वेटरन स्टार आशा पारेख ने फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार जीता। आइए आपको दिखते हैं विजेताओं की पूरी सूची.

यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची: 1. फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान- आशा पारेख 2. सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म- 'अदर राउंड' 3. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- केन घोष 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' के लिए 4. बेस्ट सिनेमैटोग्राफर - जयकृष्ण गुम्मड़ी 'हसीना दिलरुबा' के लिए 5. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कागज़' के लिए सतीश कौशिक 6. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'बेल बॉटम' के लिए लारा दत्ता 7. नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - आयुष शर्मा 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' के लिए 8. पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्टर - अभिमन्यु दसानी 9. पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस - राधिका मदान 10. सर्वश्रेष्ठ फिल्म - 'शेरशाह' 11. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - रणवीर सिंह '83' के लिए 12. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कृति सनोन ('मिमी' के लिए) 13. बेस्ट डेब्यू- अहान शेट्टी 'तड़प' के लिए 14. वर्ष की फिल्म - 'पुष्पा: द राइज' 15. सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज - 'कैंडी' 16. वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनोज बाजपेयी ('द फैमिली मैन 2') 17. वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'अरण्यक' के लिए रवीना टंडन 18. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष - विशाल मिश्रा 19. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला - कनिका कपूर 20. सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - 'पौली' 21. वर्ष की टेलीविजन श्रृंखला - 'अनुपमा' 22. टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के लिए शहीर शेख 23. टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'कुंडली भाग्य' के लिए श्रद्धा आर्य 24. टेलीविजन श्रृंखला में सबसे होनहार अभिनेता - धीरज धूपर 25. टेलीविजन श्रृंखला में सबसे होनहार अभिनेत्री - रूपाली गांगुली 26. क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म - 'सरदार उधम' 27. क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर - सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह' के लिए 28. क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस - कियारा आडवाणी 'शेरशाह' के लिए

गर्लफ्रेंड को परिवार से मिलवाने ले गए ऋतिक रोशन!, तस्वीरें देख यूजर ने पूछा- 'क्या है माजरा'

2022 में शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के ये मशहूर कपल्स, 4 नंबर की जोड़ी उड़ा देगी आपके होश

शाहरुख़ के बदले लुक को देख उड़े फैंस के होश, कर डाले ऐसे कमैंट्स

Related News