गोंडा : गुरूवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर गोंडा में पहुंचे। उन्होंने जहां लोगों की समस्या को पूछा वहीं प्रशासनिक कामकाज के हालचाल को भी जाना। भटनागर के साथ प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडे और डीजीपी जावीद अहमद समेत अन्य कुछ बड़े अधिकारी मौजूद थे। हेलिकाॅप्टर से यहां पहुंचे शासन के अधिकारियों ने करीब दो घंटे से अधिक स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली। शासन के अधिकारी अस्पताल भी पहुंचे और यहां स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिये निर्देश जारी किये। उन्होंने बताया कि गोंडा में माॅनीटरिंग व्यवस्था को जल्द लागू कर दिया जायेगा। अधिकारियों ने अस्पताल के मरीजों से पूछा कि उन्हें किसी तरह की समस्या तो नहीं है। अधिकारी अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को देखकर नाराज भी हुये। बाद में इन सभी अधिकारियों ने कोतवाली नगर में आयोजित पुलिस सम्मेलन में पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्या से अवगत कराया तो अधिकारियों ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। राजस्थान के मुख्य सचिव पर बेटी ने लगाया यौन उत्‍पीड़न का आरोप