कोरोना वैक्सीन को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, मुंबई के KEM अस्पताल में होने जा रहा ये काम

नई दिल्‍ली: कोरोना वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे टीके कोविशिल्ड का टेस्ट महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के KEM अस्पताल में इंसानों पर किया जाएगा। यह टेस्टिंग तीन लोगों पर की जाएगी। KEM सरकारी अस्पताल मुंबई का पहला अस्पताल है, जहां मनुष्यों में किसी भी किस्म की वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है।

केईएम अस्पताल के डीन ने इस संबंध में जानकारी दी है। डीन ने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए कुल 13 लोगों की जांच की गई और उनमें से तीन का चुना गया है। वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका से डेवलप किया जा रहा है, उसका नाम कोविशिल्ड है। इसके अलावा एक अन्य शख्स को मानक परीक्षण के तहत एक प्लेसबो दिया जाएगा। वैक्सीन पूना के सीरम संस्थान द्वारा डेवलप किया गया था। वैक्सीन का टेस्ट आज, शनिवार को तीन लोगों पर किया जाएगा। इससे पहले, मशहूर दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने दावा किया था कि कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे चरण का टेस्ट आरंभ हो गया था।

कंपनी ने कहा कि वैक्सीन की शुरुआत में बहुत अच्छे नतीजे सामने आए थे और तीसरे चरण में, टीके का टेस्ट 60,000 लोगों पर किया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका और शेष दुनिया के तक़रीबन 200 स्थानों को इस मकसद के लिए चुना गया है। यह मानव परीक्षण के स्तर तक पहुंचने वाला विश्व का दसवां जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन है।

अब जरुरी होगा बिजली का स्मार्ट मीटर लगवाना, लागु होंगे नए नियम

सोने चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी कमी

कोरोना के बाद भी S&P ने नहीं घटाई देश की रेटिंग, कही ये बात

 

Related News