24 घंटे में भारत में आए कोरोना के 44,684 मामले, ये राज्य है अधिक प्रभावित

भारत में COVID-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या ने अभी भी राहत दी हुई है। हालांकि राजधानी दिल्ली की बिगड़ती हालत ने हर किसी को परेशान कर दिया है। यही वजह है कि दीपावली के विशेष अवसर पर लोगों से घर के अंदर परिवार के साथ ही त्योहार मनाने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार प्रातः जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44 हजार 684 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 520 मरीजों की मौत हुई है। 

वही नए मामले सामने आने के पश्चात् भारत में अबतक COVID-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 87,73,479 हो गया है। उधर दुनिया के विभिन्न देशों में COVID-19 का कहर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी का परिणाम रहा कि दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में छह लाख 56 हजार नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में एक लाख 84 हजार नए मामले, जबकि इटली में लगभग 41 हजार नए मामले सामने आए हैं। दोनों देशों के लिए यह रिकॉर्ड संख्या है।

दूसरी तरफ, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 81,63,572 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस वक़्त 4 लाख 80 हजार 719 सक्रीय मामले हैं। बीते 24 घंटे में हुई मौतों के पश्चात् देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 29 हजार 188 हो गई है। आईसीएमआर के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे के अंदर 9,29,491 COVID-19 टेस्ट किए गए है। इस वक़्त COVID-19 से सबसे अधिक कोई प्रदेश प्रभावित दिखाई दे रहा है तो वह राजधानी दिल्ली है।

गहलोत ने नागदा के युवाओं के इलाज के लिए फंड को दी मंजूरी

मैकेनिक ने की आत्महत्या, ये है वजह

छत्रीपुरा की युवती का हुआ दुष्कर्म

Related News