कोविड-19 से दिल्ली में 1 दिन में हुई 131 मरीजों की मौत, आज है सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली: दिल्ली में बीते बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए हैं। वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि संक्रमण से 131 और मरीजों की मौत हो गई है। इस बारे में जानकारी अधिकारियों ने दी है। इस बारे में बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि 'एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।' उनका कहना है अब संक्रमण के कुल मामले पांच लाख से अधिक हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 7,943 हो चुकी है।

हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक बुलेटिन जारी की गई है जिसमे यह बताया गया है कि कोविड-19 के नये मामले एक दिन पहले 62,232 नमूनों की जांच से सामने आए। इस बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12।03 प्रतिशत है। वहीं अभी इस समय शहर में कोविड-19 के 42,458 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा हैं। जारी हुई बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,03,084 हो चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यानी गुरूवार के दिन सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

इस बारे में जानकारी अधिकारियों ने बीते बुधवार को दी है। आपको बता दें कि दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोविड-19 के नए मामलों में बढ़त देखने के लिए मिली है। बीते 28 अक्टूबर को पहली बार आंकड़ा 5,000 को पार कर गया था। उसके बाद 11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी।

क्या है आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

मिजोरम सरकार ने गरीब परिवारों के लिए लागु की ये योजना

बिडेन ने की 'बाय अमेरिकन' आर्थिक योजना की घोषणा

Related News