Coronavirus Pandemic: दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया लोगो में फैला रहे हैं जागरूकता

पूरी दुनिया घातक कोरोनावायरस की चपेट में है। वहीं ऐसे में दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया, आसिम रियाज, शिवांगी जोशी, शिविन नारंग जैसे टीवी सेलेब्स अनोखे अंदाज में जागरूकता फैला रहे हैंl उन्होंने इसके लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो साझा कर इस बारे में जागरूकता फैलाई हैं। इसके साथ ही  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा कोरोनोवायरस को महामारी घोषित कर दी गई हैं। वहीं कोरोनावायरस को Covid-19 के नाम से भी जाना जाता है|  यह वायरस अब तक विभिन्न देशों में तेजी से फैला है, सावधानी से किया गया बचाव ही उपाय है। इसके चलते दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया, आसिम रियाज़, शिवांगी जोशी, शिविन नारंग जैसे टीवी सेलेब्स ने जागरूकता फैलाने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनोखे अंदाज में लोगों को चेताया हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी - विवेक दहिया: होली के जश्न के लिए दोनों भोपाल में थे लेकिन उन्होंने सेफ जर्नी करना तय किया। उन्होंने खुद को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहना और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने कमेंट किया, ‘कोरोना के समय में प्यार’ जबकि विवेक ने एक बूमरैंग शेयर किया और लिखा, ‘खाना पीना कैसे कोरोना! भोपाल हम आ रहे हैं।’

शिविन नारंग: बेहद 2 के अभिनेता को म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए किर्गिस्तान जाना था। वहीं इसके चलते उन्होंने यात्रा करने के दौरान उचित सावधानी बरतना निश्चित किया। शिविन ने संक्रमण से बचने के लिए एक मास्क पहना और कहा, ‘यह किर्गिस्तान की एक छोटी जर्नी थी। मैं एक म्यूजिक वीडियो के लिए वहां गया था। पूरी दुनिया कोरोनोवायरस से जूझ रही है और किसी भी समस्या से बचने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए। जोकि इलाज से बेहतर है।’

शिवांगी जोशी: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस ने TOI से कहा, ‘जिम्मेदार नागरिकों के तौर पर हमें इस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय करने चाहिए। सोशल मीडिया के इस युग में बहुत से लोग विभिन्न प्लेटफार्मों और एप्लिकेशन के माध्यम से अफवाहें फैलाते हैं। मैं सही खबर फैलाकर अपना काम करना चाहती थीं क्योंकि मैं डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को फॉलो करती हूं। मैं अपने सेलेब्रिटी दोस्तों से आग्रह करती हूं कि वे शूट पर नियमों का पालन करें और यथासंभव एहतियाती उपायों के बारे में जागरूकता फैलाएं।'

गुरमीत चौधरी: अभिनेता ने जागरूकता फैलाने के लिए कोरोनोवायरस के बारे में इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार लेकिन महत्वपूर्ण वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह एक मास्क पहने हुए है और एक व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचते हुए देखें जा सकते है। वहीं उन्होंने लिखा, ‘कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें। प्लीज करो ना हैंडशेक, करो सिर्फ नमस्ते।’

आसिम रियाज़: बिग बॉस 13 के पहले रनर-अप को जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था और उन्होंने इस स्थान पर जाने की इच्छा भी जताई लेकिन एक चैट के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें शामिल कोरोनावायरस डर के कारण योजना को रद्द करना पड़ा।

Naagin 4 : शकाला के किरदार में नजर आएगी रश्मि देसाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : क्या सच में हो जाएगी नायरा की मौत?

Naagin 4: पारेख परिवार के खून की प्यासी हो गयी है बृंदा

Related News