नोटबंदी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

पटना :  मोदी सरकार की नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इसके चलते बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालयों पर 6 जनवरी के दिन धरना कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी।

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धरने में शामिल होने के लिये कहा है।

इधर नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े अन्य संगठनों ने भी 8 जनवरी के दिन धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि मोदी की नोटबंदी से देश के लोग परेशान हो गये है लेकिन मोदी को जनता की चिंता नहीं है और वे अपने निर्णय को वापस नहीं लेना चाहते।

पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार 2 जनवरी को पत्रकारों से चर्चा कर प्रदर्शन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी जायेगी, जबकि 3 जनवरी मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की बैठक भी होगी।

केजरीवाल ने कहा, नोटबंदी एक बड़ा घोटाला

मोदी के मंत्री बतायेंगे नोटबंदी के...

 

Related News