प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पुलिस पिटाई का कांग्रेस ने किया विरोध

कटनी ​। कटनी हवालाकांड का विरोध करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव को पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घायल होने के बाद बुरहानपुर के कांग्रेसियों ने कमल चैराहे पर विरोध जताया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

कार्यकर्ता आपस में जमा हुए और बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं ने झूमाझटकी की। आक्रोशित कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। कार्यकर्ता हवाला मामले में नेताओं के नाम आने के बाद मुख्यमंत्री से इस्तीफे की अपील भी की गई। पवन त्रिपाठी ने भी कहा कि पहले के दौर में हवाला मामले में नाम आने के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने अपना इस्तीफा दे दिया था उसी तरह मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

हालांकि पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलने से बचाने की बहुत कोशिश की और जलते पुतले पर पानी डालकर आग बुझाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी इस मामले की वीडियोग्राफी भी की जा रही थी। अब इस मामले में कांग्रेस आंदोलन कर रही है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव पर लाठीचार्ज का जमकर विरोध हो रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा अरूण यादव की पिटाई किए जाने के बाद उनके आईसीयू में उपचार किए जाने के फोटोज़ को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना विरोधी अभियान चलाया।

कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, शीला दीक्षित ने वापस लिया अपना नाम

क्या 60 साल में कभी बजे थे ऐसे रात के आठ.....

समाजवादी पार्टी आज कर सकती है गठबंधन की घोषणा

 

 

 

 

Related News