'खुले मुंह से सरकारों को खा रही है BJP...' राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

भोपाल: 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। इसके पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि हमारे विधायकों खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे एक MLA को वोट देने पर एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।   कमलनाथ ने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति चुनाव में भी वोट खरीदने में जुटी हुई है। इससे भाजपा की खरीद परोख्त की सियासत का चेहरा उजागर होता है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने विधायकों पर पूरा विश्वास है। हमने व्हिप जारी कर दिया है। वहीं, इस पर विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे आज बहुत अफसोस है, विधायक दल की बैठक में एक MLA ने कहा कि मुझे ऑफर आ रहे है। इतने रूपये ले लो। भाजपा आज अटल जी की भाजपा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज डर गई है। इसलिए वो फोन करके विधायकों की खरीद फरोख्त करेंगी।   यशंवत सिन्हा ने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रपति नहीं देश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से खुले मुंह का शेर बनाया है। उसी प्रकार खुले मुंह से सरकारों को खा रहे हैं। पैसे दे कर विधायकों को खरीद रहे हैं। यशंवत सिंहा ने संसदीय भाषा पर कहा कि विरोध के सभी शब्द हटा दिए। मतलब अब संसद में केवल सरकार का गुणगान करो बस। वहीं, उन्होंने देश की स्थिति पर कहा कि जो स्थिति बनी हुई हैं। तत्पश्चात, अब आत्मनिर्भर भारत हो जाएगा तथा मध्य प्रदेश कर्ज निर्भर मध्य प्रदेश बन जाएगा।

जिसने 'बलात्कार' किया, उसे 7.5 लाख रुपए देगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

'आज धरती पर आखिरी दिन...' बोलकर प्रेमी युगल ने छोड़ी दुनिया, मची सनसनी

Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ 'जीत का शतक' लगा सकती है टीम इंडिया, आज सुनहरा मौका

Related News