कांग्रेस नेता मनोज म्हात्रे की हत्या

भिवंडी। मुंबई के समीप भिवंडी में कांग्रेस नेता मनोज म्हात्रे की हत्या हो गई। हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि हत्या की वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकाॅर्ड हो गई है और ये फुटेज खंगाले गए हैं मगर हत्यारों को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। तो दूसरी ओर हत्या के कारणों की जानकारी भी नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि मनोज म्हात्रे भिवंडी नगरपालिका में कांग्रेस सभागृह के नेता थे।

मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी में अंजुर फाटा क्षेत्र में निवास करने वाले मनोज म्हात्रे की इमारत की लाॅबी में हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मनोज म्हात्रे पार्किंग में अपने कार खड़ी कर लाॅबी में पहुंचे। इतने में ही उन पर फायरिंग हुई। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर गए।

इसके बाद हमलावरों ने उन्हें चाकू से गोद दिया। वे गंभीर घायल हो गए। इस हत्या को कुछ लोगों ने देखा लेकिन वे डर गए और वहां से भाग निकले। हालांकि हत्यारों के फरार हो जाने के बाद मनोज म्हात्रे को चिकित्सालय पहुंचाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी मनोज पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस द्वारा हत्यारों की तलाश की जा रही है।

बॉयफ्रेंड के साथ अय्याशी करना चाहती थी इसलिए बेटी को मार डाला

गार्ड की हत्या कर एटीएम मशीन लेकर भागे बदमाश

बाहर बिखरे हुए थे एटीएम के कांच, अंदर मिला गार्ड का शव

 

 

 

Related News