दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

मुंबई: मुंबई के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का कोरोना संक्रमण की वजह से दुखद निधन हो गया है। आज सुबह उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांसे ली। बात दें कि गायकवाड महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। वे मुंबई कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बीते कई दिनों से उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह दस बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किये जाने की बात कही जा रही  है। बता दें कि गायकवाड़ राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके थे। सबको साथ लेकर चलने वाले गायकवाड कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। विक्रोली इलाके में रहते हुए उन्होंने धारावी में अपनी पकड़ बनाई थी। दलित समाज के बीच भी उनकी खासी पैठ थी।

बता दें कि एकनाथ गायकवाड ने दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय सीट से शिवसेना नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर मनोहर जोशी को भी मात दी थी। जोशी को चुनाव में हराने के बाद उन्हें जायंट किलर कहकर भी संबोधित किया जाता था। जिसके बाद वे दो बार इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि इस बार उन्हें शिवसेना के राहुल शेवाले ने चुनाव में हरा दिया था।

कोरोना से बदहाल दिल्ली में आधी रात को बदल गई 'सरकार', केंद्र ने लागू किया ये कानून

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस प्रभावित शहरों में लॉकडाउन को बढ़ाने का दिया आदेश

18 से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयार नहीं है राज्य, जानिए क्यों?

Related News