कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, शीला दीक्षित ने वापस लिया अपना नाम

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने जा रही है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी को लेकर भी गठबंधन में चर्चा चल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। इस तरह के गठबंधन को लेकर चर्चा होने के ही साथ कांग्रेस द्वारा पूर्व में सीएम कैंडिडेट घोषित की गई शीला दीक्षित ने सीएम कैंडिडेट से अपना नाम वापस ले लिया है। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं।

उत्तरप्रदेश में भी बिहार की ही तर्ज पर महागठबंधन की संभावनाऐं जताई गई थीं। बाद में सपा, कांग्रेस, आरएलडी और अन्य दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर चर्चा की बात सामने आई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम अखिलेश  यादव के साथ इस मसले पर बातचीत हुई थी। मगर अब गठबंधन को लेकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रभारी की ओर से जानकारी आने के बाद इस पर एक तरह से मोहर लग गई है।

अब क्या कर सकते है मुलायम, जानिए ये पांच विकल्प

सीएम अखिलेश को साइकिल मिलने पर ममता दीदी ने दी बधाई

Related News