बलिया में विवाद के बाद, भड़की हिंसा की आग

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश के बलिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप अपना लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन को स्थिति को काबू में करने के लिए, काफी मशक्कत करना पड़ गई। ऐसे में क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई।

सारा विवाद दो किशोरों के बीच हुए विवाद के चलते हुआ। दरअसल मोटरसाईल सवार एक किशोर की टक्कर साइकिल सवार एक अन्य किशोर से हो गई थी। ऐसे में दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में कुछ अन्य लोग शामिल हो गए। ऐसे में मामला बढ़ता गया और, इसने हिंसक रूप अपना लिया।

विवाद के बीच क्षेत्र में तोड़फोड़ और, आगजनी की घटना भी हुई। जिस समय यह विवाद हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पुलिस अधिकारियों के साथ त्योहारों के दौरान हुई हिंसा की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि बलिया में मुहर्रम और दशहरा के दिन भी जमकर विवाद हुआ था।

गौरतलब है कि, उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। ऐसे में यहां पर कानून व्यवस्था कायम रख पाना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। यहां अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक बहुतायत में रहते हैं। विभिन्न अवसरों पर प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब दो प्रमुख समुदायों के पर्व या त्यौहार होते हैं तब तो शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करना पड़ती है। 

UP में गांवों को शहरों से जोड़ेंगी संकल्प बसें, योगी ने किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अमेठी दौरे पर

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी,दरोगा को पीटा

 

 

 

 

 

Related News