बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित जिलों का दौरा किया है और राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अफसरों व जनप्रतिनिधियों से युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भी स्थाई तटबंध निर्माण करने का भरोसा दिलाया है। 

 

 

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पालहापुर बाढ़ चौकी, गोंडा और अन्य जिलों का दौरा कर रहे है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार की हर स्थिति पर नजर है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बारिश के मौसम में तटबंध कटने से आसपास के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। इसे रोकने के लिए स्थाई तटबंध का निर्माण करना जरूरी है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारें जनता की पूरी मदद करेंगी।

योगी करीब 1 बजकर 10 मिनट पर हैलीकॉप्टर से पालहापुर पहुंचे थे। उन्होंने पहले सेफ हाउस में तैयारियों व स्थितियों की समीक्षा की फिर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ 20 मिनट तक समीक्षा के बाद मंच पर आए। आपको बता दें कि घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण एग्लिन-चरसड़ी तटबंध टूट जाने से गोंडा व बाराबंकी जिलों में कोहराम मच गया। तटबंध टूटने से 36 गांवों घाघरा का पानी घुस गया। इस दौरान राहत व बचाव कार्य कर रहे अफसर व कर्मचारी भी भाग खड़े हुए। 

 ख़बरें और भी 

हरियाणा: बाढ़ प्रभावितों को खट्टर सरकार देगी मुआवज़ा

राजधानी हुई पानी-पानी, दस साल का रिकॉर्ड टूटा

Related News