6 महीने पूरे होने पर योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पिछली सरकार के कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, श्वेत पत्र में कुछ बातों पर फोकस किया गया है। जनता के कल्याण के लिए चुनाव के पूर्व प्रतिबद्धता जताई गई थी और, सत्ता में आने के बाद उस प्रतिबद्धता पर कार्य किया जाना था। ऐसे में पिछली सरकार को लेकर श्वेत पत्र जारी किया गया। भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भी हम सरकार के कार्यों को लेकर लोगों के बीच पहुॅंचे थे। अब श्वेत पत्र लेकर सभी के बीच हैं।

प्रदेश में गैरजिम्मेदार, भ्रष्ट व जनविरोधी सरकारें कार्य कर रही थीं। पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश में होने वाले विकासीय कार्यों को ठप कर दिया गया था। भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग सका। मगर विकासीय योजनाओं पर जरूर अंकुश लगा।विकासीय कार्यों पर 3 प्रतिशत ही खर्च हुआ था।

हालात ये हैं कि 12-15 वर्ष में उत्तरप्रदेश के सभी पीएसयू बंद हो चुके हैं। बीती सरकारों ने विकासीय योजनाओं को चलने नहीं दिया, इन योजनाओं को रोका गया। आंकड़े देखकर पता लगाया जा सकता है कि पिछली सरकारों ने किस तरह से कार्य किया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं चुनौतियों और कार्यों की बात सभी के बीच करूॅंगा। मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को भी सभी के बीच रखा जाएगा लेकिन फिलहाल हम बीती सरकारों के कार्यों को सामने रख रहे हैं। उनका कहना था कि पिछली सरकारों ने प्रदेश विकास पर कम काम किया, इन सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार जमकर हुआ था।

यूपी में योगी ने, 10 हजार से कम ऋण राशि के प्रमाणपत्र रोके

PM नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर, 67 दीपों से जगमगाएगा बनारस का घाट

योगी सरकार का दम: UP पुलिस ने अपराध नियंत्रण में दिखाई सक्रियता

 

 

 

 

Related News