पंजाब के बाद भोपाल पर केजरीवाल की नज़र

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब और गुजरात में अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियां करने के बाद अब मध्यप्रदेश की ओर रूख कर रहे हैं। पार्टी को लोकसभा और विभिन्न विधानसभा स्तरों पर मिलने वाली हार के बाद संभवतः केजरीवाल का यह पहला भोपाल दौरा है। माना जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 दिसंबर को भोपाल की यात्रा कर सकते हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जनाधार बड़ा है मगर पार्टी देश के अन्य भागों में अपना दायरा बढ़ाने में लगी है। दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया है कि आम आदमी पार्टी 20 दिसंबर को भोपाल के छोला मैदान में रैली आयोजित करेगी। इस रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। सीएम केजरीवाल द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के विरूद्ध आंदोलन की शुरूआत की जा सकती है।

सहरावत : रंगीन मिजाजी है अरविंद केजरीवाल

प्रमुख स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

 

 

 

Related News