डोकलाम से चीन ने खाली करवाए गांव

नईदिल्ली। चीन में तिब्बत क्षेत्र में निवास करने वाले चरवाहों को भारत व चीन के सीमा क्षेत्र के पास अपने निवास बनाने के लिए कहा गया है। यह बात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत में निवास करने वाले चरवाहों से क्षेत्र की सुरक्षा की अपील भी की है। दरअसल यहां के लुन्झे क्षेत्र में मौजूद एक परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने कस्बे की आपबीती सुनाई थी। उसके उत्तर में प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने कहा था कि, उन्हें भारत व चीन ,सीमा क्षेत्र के समीप बसेरा डाला जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोकलाम क्षेत्र में सेना ने इन लोगों से कहा है कि, वे लोग गांवों को खाली कर दें। शी जिनपिंग ने कहा कि, तिब्बत क्षेत्र में शांति के बिना लोग नहीं रह सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि, यह परिवार और भी कई चरवाहे परिवारों को सीमावर्ती क्षेत्र में बसने के लिए प्रेरित करेगा और चीनी क्षेत्र का संरक्षक बनेगा। गौरतलब है कि, अगस्त में भारत और चीन की सेनाओं के बीच दो महीने से अधिक समय तक चला गतिरोध खत्म हुआ था।

इस गतिरोध के दौरान चीन ने तिब्बत में युद्ध टैंक भेजे थे और, सैन्याभ्यासों का संचालन किया था,भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर विवाद है। इस संदर्भ में दोनों देशों के बीच 1962 में युद्ध भी हुआ था। चरवाहों के एक परिवार ने सीमावर्ती क्षेत्र में बस्ती बसाने पर जोर देते हुए कहा कि, क्षेत्र में परिवार जिस तरह से वफादारी निभा रहे हैं, और अपना योगदान दे रहे हैं, उससे शांति कायम हो सकती है और उनके इस योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया जा रहा है।

शी जिनपिंग के बोल पर भारत बरते सावधानी

डोकलाम में फिर आगे बढ़ रहे चीन के सैनिक

डोकलाम में फिर चीन की आहट, कांग्रेस ने किया ट्वीट

इस महिला के कान से निकली ऐसी चीज जिसे जान डॉक्टर्स भी हैरान रह गए

 

 

 

 

 

Related News