चीन ने दक्षिण चीन सागर पर 2017 में बढ़ाया नियंत्रण

बीजिंग : चीन ने दक्षिण चीन सागर में कब्जा किए गए द्वीपों का 2017 में विस्तार किया और वहां रडार सुविधाओं और हैंगर समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण किया, जो 2,90,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला है। वही विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के संकट से चीन को फायदा हुआ है, क्योंकि अमेरिका उसे सुलझाने में व्यस्त हैं। वहीं, चीन विवादित क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। वही दक्षिण चीन सागर से करीब 5,000 करोड़ डॉलर का समुद्री व्यापार होता है, जिस पर चीन के अलावा मलेशिया, ब्रुनेई, वियतनाम, फिलीपींस और ताइवान का भी दावा है। 

आधिकारिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। चीन का ऊर्जा से भरपूर दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी क्षेत्र पर दावा है, जिसे लेकर उसका देशों के साथ विवाद है। इसे देखते हुए चीन इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। चीन की राष्ट्रीय समुद्री डाटा और सूचना सेवा की वैबसाइट पर पोस्ट की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने वहां अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है और द्वीपों के क्षेत्र का विस्तार किया है।

चीन ने दक्षिण चीन सागर में नियंत्रित कुछ द्वीपों पर हवाई अड्डों के निर्माण समेत कई कार्य किए हैं।  

चीन द्वारा तनाव कम करने का आह्वान

चीनी सरकार ने लगाई वेबसाईट्स पर पाबंदी

चीन में दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान

Related News