केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, यूपी में भाजपा का प्रचार

लखनऊ। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता भाजपा के लिए, मेहनत कर रहे हैं उनका पसीना बेकार नहीं जाएगा। इन लोगों को सिर पर बैठाकर चलूंगा। भारतीय जनता पार्टी में किसी का सिर झुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने, लखनऊ में विकास न होने के कारणों को लेकर कहा कि, जब तक इस शहर में हमारी पार्टी का महापौर नहीं होगा, तब तक हम चाहकर भी विकास नहीं कर पाऐंगे।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हम करीब 104 किलोमीटर लंबी रिंग रोड़ को लेकर कार्य करने में लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का उल्लेख किया। उनका कहना था कि, बिल गेट्स को उन्होंने उत्तरप्रदेश के कुछ शहरों को चुनकर यहां विकास के कार्य करने हेतु निमंत्रित किया, भारतीय जनता पार्टी के विरोधी एकजुट हो गए हैं, ये लोग इस तरह से प्रचार कर रहे हैं जैसे देश में आर्थिक संकट गहरा गया है।

सरकार की अर्थ नीतियां फैल हो गई है। जबकि विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतरीन अर्थव्यवस्था बताया है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कोलेकर प्रचार - प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह यहां पहुंचे थे।

उन्होंने यहां भाजपा के हित में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले प्रचार अभियान का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सभी के बीच रखा और राज्य में कार्य कर रही सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने अब तक यूपी में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख भी किया।

बीजेपी की दूसरी सूची में 36 उम्मीदवार

बैद्यनाथ समूह के संस्थापक का निधन

हार्दिक को एक और झटका देने की तैयारी में बीजेपी

Related News