प्रियंका-निक जोनस की शादी को पूरे हुए 3 साल, तस्वीर शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस आज एक मशहूर नाम हैं कि उन्हें अपने प्रशंसकों को किस प्रकार से इम्प्रेस करना है। इसमें कोई दोराय नहीं कि प्रियंका और निक एक बेहद ही जबरदस्त कपल है, जिनकी साथ में फोटोज देखने के लिए प्रशंसक हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपनी बहुत रोमांटिक फोटो साझा की है। प्रियंका ने यह फोटो निक के साथ अपने रिलेशनशिप को 3 वर्ष पूरे होने के जश्न के रूप में साझा की है।

वही प्रियंका और निक दोनों ही अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देते हैं तथा वह कोई अवसर नहीं छोड़ते अपने पार्टनर को खास महसूस कराने का। इसी क्रम में अब प्रियंका ने एक बार फिर से अपने प्यार का इजहार निक से किया है। अपने विवाह की अंगूठी को दिखाते हुए प्रियंका ने एक फोटो साझा की है, जिसमें वह निक के साथ बेहद ही रोमांटिक पोज दे रही हैं।

साथ ही इस फोटो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- “मेरे सब कुछ हो… आज 3 वर्ष हो गए। एक पल में ऐसा लगता है कि कल की बात हो, मगर पलक झपकते ही लगता है कि जमाना गुजर गया। मैं आपसे प्यार करती हूं।” प्रियंका द्वारा साझा की गई फोटो को देखकर लगता है कि यह उनके डेट नाइट की है। दोनों ने बेहद ही प्यार से एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है तथा वे दोनों एक दूसरे में खोए हैं। प्रियंका एवं निक के प्रशंसकों को उनकी ये फोटो बहुत पसंद आ रही है। 

बड़ी खबर: गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, लड़कियों से जबरदस्ती बनवाते थे अश्लील फिल्में!

टीवी इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रुबीना, इस अभिनेता संग आएंगी नजर

खतरों के खिलाडी 11: निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी, निकाला शो से बाहर

Related News