खतरों के खिलाडी 11: निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी, निकाला शो से बाहर
खतरों के खिलाडी 11: निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी, निकाला शो से बाहर
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 बीते शनिवार से ऑन-एयर हो चुका है। इस शो को इस समय काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं और इसी के साथ सोशल मीडिया पर शो की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीँ बीते रविवार को शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है और इस एलिमिनेशन में जिसका नाम है वह है निक्की तंबोली का। बिग बॉस में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली निक्की इस शो से पहले ही हफ्ते एलिमिनेट हो गई हैं। जी दरअसल, निक्की ने कई बार टास्क को अबॉर्ट किया और ऐसा होने के चलते रोहित शेट्टी नाराज हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

उसके बाद उन्होंने निक्की से कहा, 'उन्होंने शो को हां कहने से पहले देखा होगा कि यहां क्या होता है। तो उस हिसाब से तैयार होना था। अभी आगे जाकर और खतरनाक स्टंट होंगे तो तब उनका क्या हाल होगा।' इस दौरान अभिनव शुक्ला जब निक्की को सपोर्ट करते नजर आए तो रोहित ने उन्हें भी अपना गुस्सा दिखाया। जी दरअसल शो के शुरू में टास्क को एक बार अबॉर्ट करने के बाद पार्टनर टास्क के दौरान अनुष्का सेन और निक्की तंबोली की आखों को बांधना था और उनके ऊपर जिस भी जानवर को रखा जाएगा उन्हें पहचानना होगा कि वो क्या है। इस दौरान अनुष्का ने काफी अच्छे से टास्क को पूरा किया, लेकिन निक्की की हालत खराब हो गई और उन्होंने टास्क को अबॉर्ट कर दिया।

जी दरअसल इस टास्क के दौरान निक्की बहुत बुरी तरह रोने लग गई और टास्क जीतने के बाद अनुष्का फियर फंदा से बच गई हालाँकि निक्की एलिमिनेट हो गईं। आपको बता दें कि निक्की और विशाल आदित्य सिंह एलिमिनेट हुए थे और इसके बाद दोनों के बीच एक स्टंट कॉम्पटीशन था। इस कॉम्पटीशन में जो भी विनर होगा वही बचेगा और दूसरा बाहर हो जाएगा। बताया जा रहा है इस दौरान वाटर स्टंट था और विशाल आदित्य-निक्की दोनों को पानी का फोबिया है, लेकिन विशाल ने इसे पूरा किया। हालाँकि निक्की ने टास्क को अबॉर्ट कर दिया और उसके बाद निक्की शो से बाहर हो गईं।

शादी के 1 महीने बाद ही पंड्या स्टोर के अभिनेता ने किया ऐसा पोस्ट कि फैंस हो गए शॉक्ड

मुन्नवर राणा बोले- मुसलमान पैदा करते हैं 8 बच्चे, क्योंकि उनको डर है कि।।।

कोरोना काल में चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल बनी राजनीती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -