'महागठबंधन बनते ही CBI को हुआ दिव्य ज्ञान', तेजस्वी से पूछताछ पर बोली JDU

बिहार: देश की राजनीति के साथ बिहार की सियासत मे भी उथल-पुथल मची हुई है। आज लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव CBI के समक्ष पेश हुए। जिनसे पूछताछ जारी है। इस बीत जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। एवं केंद्रीय जांच एजेंसियों को मोदी सरकार का हथकंडा करार दिया। 

ललन सिंह ने कहा कि जो राहुल गांधी के साथ हो रह है वैसा ही तेजस्वी यादव के साथ हो रहा है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में 2008 से 2014 तक कोई तहकीकात नहीं हुई। 2020 तक भी CBI-ED चुप बैठी रही, मगर जैसे ही नीतीश कुमार महागठबंधन में सम्मिलित हुए। वैसे ही CBI और ED को दिव्य ज्ञान हो गया। जो फाइल बंद हो गई थी। वो 2022 में फिर से खुल गई। केंद्र सरकार CBI और ED का उपयोग सिर्फ और सिर्फ विरोधियों को परेशान करने एवं दवाब बनाने के लिए कर रही है। 

वहीं राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने के मामले पर ललन सिंह ने निशाना साधा। उन्होने कहा कि राहुल की संसद सदस्यता रद्द करने का फैसला हड़बड़ी में लिया गया है। जो भाजपा की हताशा को दर्शाता है। आने वाले चुनावों को लेकर भाजपा डरी हुई है। और बौखला गई है। ललन सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई की लोकतंत्र में प्रक्रिया है। जिसके तहत कार्रवाई की जाती है। मगर राहुल गांधी के खिलाफ सिर्फ 10 घंटे के भीतर ही कार्रवाही हो गई। जिसमें केंद्र भूमिका सक्रिय है। मगर जनता सब देख रही है। तथा सब जानती है। 2024 में केंद्र सरकार के एक-एक कदम का जवाब जनता देगी।

'मेरे भाषण से डर गए पीएम मोदी..', प्रेस वार्ता में बोले राहुल गांधी- मैं तपस्या करता रहूंगा

मायावती ने कांग्रेस को दिलाई 'आपातकाल' की याद, राहुल की सदस्यता जाने पर कही ये बात

'अडानी पर सवाल पूछता रहूँगा..', प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Related News