गड्ढे में पलटी बस, 1 की मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दनियावा के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के के नवीनगर के करीब एक यात्री बस पलट गई। यात्री बस पलटने से इसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई तो दूसरी ओर दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक व कंडक्टर फरार हो गए। बस पटना से नवादा की ओर जा रही थी। इस बस पर हवाहवाई लिखा था।

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अब इस मामले में जांच की जा रही है। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ए पर हुई। हादसा बस के एक गड्ढे में चले जाने और असंतुलित होकर पलटने के कारण हुआ। बताया गया है कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायलों को उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया है तो करीब 6 लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बस में लगभग 50 यात्री थे। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुंबई में हेलिकाॅप्टर क्रेश, 1 की मौत

पंजाब में सड़क हादसा: 13 शिक्षक सहित

 

 

 

Related News