10 मई से वक्री होने जा रहे है बुध, जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

ज्योतिष शास्त्र में बुध को राजकुमार ग्रह माना जाता है। जी हाँ और बुध बाकी सभी ग्रहों की तुलना में सूर्य के सबसे करीब है। कहा जाता है जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है वह काफी होशियार और तेजस्वी होते हैं। आप सभी को बता दें कि बुध 10 मई 2022 को वृषभ राशि में वक्री होने जा रहा है। जी हाँ और बुध एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 15 से 30 दिन का समय लेता है। वहीं सूर्य के पास होने के कारण बुध अपना एक चक्कर बहुत कम समय में ही पूरा कर लेता है। आप सभी को बता दें कि बुध साल में कम से कम 3 से 4 बार वक्री होता है।

ऐसे में जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह सीधी दिशा में चलने की बजाय उल्टी दिशा में चलता है। जी हाँ और किसी ग्रह के वक्री होने के पीछे का कारण उसकी गति होती है। जी दरअसल किसी ग्रह के वक्री होने पर उसके प्रभावों और परिणामों में काफी तीव्रता देखी जाती है। बुध के वक्री होने से कुछ राशिवालों को रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। केवल यही नहीं बल्कि इससे लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन, असुरक्षा का भाव आ सकता है। इसी के साथ बुध आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है। 

वृषभ राशि- में वक्री बुध का समय (Budh Vakri 2022 Timings)- 10 मई 2022 को शाम 5 बजकर 16 मिनट पर बुध वृषभ राशि में वक्री होगा फिर 3 जून 2022 को बुध मार्गी हो जाएगा। अब हम आपको बताते हैं बुध के वक्री होने से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मिथुन राशि-  मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जी हाँ और कोई पुरानी बीमारी दोबारा से शुरू होने की आशंका है। इस दौरान आपके आर्थिक खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। जी हाँ और इन खर्चों के कारण आप दबाव भी महसूस कर सकते हैं। 

कन्या- किसी भी काम को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के अपने बॉस के साथ संबंध अच्छे ना रहने की आशंका है। इसी के साथ ही ऑफिस में आपकी छवि नकारात्मक हो सकती है। इस दौरान पिता के साथ आपकी बहस हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छे परिणाम हासिल नहीं होंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों की इस दौरान कोई कीमती चीज खो सकती है या कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जी हाँ और इस दौरान स्टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे बैठना आपको भारी पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अकेले हैं तो समय काफी अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। धोखाधड़ी के सौदे में पड़ सकते हैं।

धनु- स्वास्थ्य अनुकूल ना रहने की संभावना है। पत्नी-पति के रिश्ते में और ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

झूठ बोलने में माहिर होते हैं इन 3 राशियों के लोग

तुलसी का पत्ता तोड़ने से पहले 1 बार पढ़ लें ये खबर

इन दो चीजों को गंगा नदी में बहाने से खत्म हो जाता है बुरी नजर का असर

 

Related News